June 2, 2013

डिस्कवरी, पर खुद की


फ्रेंड्स आज रात 8.00 pm Discovery Channel पर The Real King`s Speech पर डोक्युमेंट्री फिल्म आएँगी | Discovery Channel की एक खास बात है की इसमें जो भी चीजे बताई जाती है, उसका कारण, प्रतिक्रिया आदि को विश्लेषणात्मक रूप से दिखाया जाता है |
(The king`s Speech film) 


      आपने से ज्यादातर लोग किंग जॉर्ज VI को जानते ही होगे| वे ग्रेट ब्रिटेन के किंग थे | वे शुरुआती दिनों में बहुत हकलाते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने स्टेमरिंग को ओवरकम किये| किस प्रकार स्टेमरिंग को ओवरकम किये उस विषय पर ये डोक्युमेंट्री फिल्म आधारित है|
इससे हमें और स्टेमरिंग के बारे में जानने का मौका मिलेंगा| तो शो को छोड़ीयेगा मत| आप लोगो को शो कैसा लगा अपने अपने विचार कमेन्ट बॉक्स में जरुर छोड़ना|

        और वैसे भी हकलाना हम खुद ही ठीक कर सकते है, कोई और नहीं| हकलाने का क्योर हमारे अंदर ही छिपा है|जैसे कस्तूरी मृग की कहानी आप लोगों ने जरूर सुनी होगी। जिस तरह अपनी नाभि में स्थित कस्तूरी की गंध से प्रभावित होकर उसे पाने के लिए पागल सा होकर मृग रेगिस्तान में भटक रहा होता है, लेकिन उसे तो नहीं मालूम होता है की वह जिस चीज की तलाश में है वह तो उसके ही पास है| शायद वही स्थिति आज हमारी भी है|
          तो आज से ही सच्चे मन से जुट जाओ आपना क्योर ढूंढने में | स्टेमरो से मिलो बाते करो, स्टेमरिंग से जुड़ी किताब पढ़ो, आपने आपको जानो की आप क्यों हकलाते हो, आपको क्यों डर लगता है और शर्म आती है? जब तक आप अपने आप को नहीं जान पाओंगे तब तक दुनिया का कोई भी थेरेपिस्ट आपको ठीक नहीं कर सकता|
  
       जबसे में टीसा से जुड़ा हूँ, तबसे मेंने जाना की क्योर तो मेरे अंदर ही छिपा है| और इसी तरह में बहुत ज्यादा फ्लुएन्ट हो गया हू| और ये सब सिर्फ 5 महीने में हुआ है| अब ऐसा विश्वास हो चूका है की एक दिन में भी पूरी तरह से फ्लुएन्ट हो जाऊंगा|





2 comments:

Satyendra said...

Yess- let us watch it and leave our reactions here..

Joy deep Majumder said...

I some how could not connect with the show...perhaps all along i was expecting something else from the show..